उत्तराखंड: किराएदार के कमरे में मिली भिखारी महिला की लाश, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

बीते दिन किरायेदार दंपति ने आनन-फानन में घर खाली कर दिया। बाद में पुलिस मकान पर पहुंची तो वहां एक महिला का शव मिला। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand tenant female dead body: Dead body of woman found in tenants room in Haridwar
Image: Dead body of woman found in tenants room in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में दंपति के घर से एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिस महिला का शव मिला है, वो क्षेत्र में भीख मांगती थी।

Dead body found in tenant room in Haridwa

r इस घटना के बाद से कमरे में रहने वाले दंपति फरार हैं। पुलिस ने दंपति पर हत्या का शक जताया है। फरार दंपति की तलाश की जा रही है। घटना लंढौरा कस्बे की है। यहां बरेली के रहने वाले धारा सिंह ने करीब 5 महीने पहले एक कमरा किराये पर लिया था। धारा सिंह सब्जी का ठेला लगाता था और अपनी पत्नी के साथ कमरे में रह रहा था। गुरुवार सुबह धारा सिंह ने एक लोडर मंगवाया। जिसमें पति-पत्नी ने घर का सारा सामान लादा और कमरा छोड़कर चले गए। इस दौरान आसपास की कुछ महिलाओं को पति-पत्नी की हरकतों पर शक हुआ। उन्होंने पूछताछ शुरू की, अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के भीतर एक बोरा दिखाई दिया।

बोरे को खोलने पर उसके अंदर से एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला। जिसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव करीब एक दिन पुराना लग रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक महिला भीख मांगती थी और दंपति के घर पर उसे कई बार देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि कहीं दंपति महिला से भीख तो नहीं मंगवाते थे, कहीं भीख में जुटाई गई रकम के लिए तो महिला की हत्या नहीं की गई। ये भी पता चला है कि महिला के साथ एक किशोरी भी धारा सिंह के मकान में देखी गई है, लेकिन उसके बारे में किसी को पता नहीं है। बहरहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया है। पुलिस लोडर को चिह्नित कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।