उत्तराखंड: छोटी सी बात पर खूनी जंग, इलेक्ट्रिशियन की पीट-पीटकर की गई हत्या

मामूली सी बात पर काशीपुर के इलेक्ट्रिशियन की मार मार कर की दर्दनाक हत्या, आप भी पढ़िए पूरी खबर
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Kashipur Youth Murder: Youth beaten to death in Kashipur
Image: Youth beaten to death in Kashipur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर में एक दर्दनाक घटना हो गई।

Youth beaten to death in Kashipur

यहां एक मामूली सी कहासुनी में 5-6 लोगों ने एक इलेक्ट्रीशियन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उन्होंने इस कदर उसे मारा कि हल्द्वानी एसटीएच में उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान मोहल्ला विजय नगर नईबस्ती निवासी फईम अब्बासी के रूप में हुई है। वह नशा करने का आदि था। कयास लगाए जा रहे हैं कि नशे के कारण ही उसकी हत्या की गई है। फईम पर पत्नी अमीर जहां के अलावा तीन छोटी-छोटी बेटियों की जिम्मेदारी थी। उसको नशे की लत थी जिसके चलते काफी समय से काशीपुर ओएसटी सेंटर से उसका इलाज चल रहा था।

दरअसल वह रविवार शाम किसी काम से गंगेबाबा रोड पर गया था। इसी दौरान मामूली सी बात पर पास में खड़ा एक युवक उससे भिड़ गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। हमलावरों ने उसके पेट और सिर पर घातक प्रहार किए थे, जो उसकी मौत की वजह बने। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। वहां मौजूद फईम के परिचित ठाकुरद्वारा निवासी बब्बू ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर में गहरी चोट के कारण उसे खून की उल्टियां होने लगीं। सोमवार सुबह डॉक्टर ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। एसटीएच में उपचार के दारान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर मिलते ही शरीफ के परिवार में कोहराम मच गया और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।