Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: चकराता-मसूरी मोटर मार्ग को देख कर अगर आपका भी मूड ऑफ होता है तो ज़रा 15 दिन और ठहर जाइये क्योंकि इसकी मरम्मत का काम जल्द ही शुरू होने वाला है।
15 दिन लंबे समय से स्थानीय लोग चकराता-मसूरी मोटर मार्ग के गड्ढे भरने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में चकराता-मसूरी मोटर मार्ग की हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस सड़क पर गाड़ी चलाना मतलब जान जोखिम में डालना है। यहां की हालत बेहद खराब हो रखी है। जगह-जगह गड्ढे हो रखे हैं जिस वजह से स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने मांग की है कि चकराता मसूरी मोटर मार्ग को दुरुस्त किया जाए जिसके बाद उनकी मांग को स्वीकार करते हुए प्रशासन ने इस मार्ग को दुरुस्त करने का फैसला लिया है।
उत्तराखंड के दो प्रमुख पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाले चकराता-मसूरी मोटर मार्ग की हालत जल्द ही सुधर जाएगी। लोक निर्माण विभाग बारिश के बाद सड़क की मरम्मत करने की बात कह रहा है। इस मार्ग के खस्तहाल होने की वजह से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़कों में हो रहे गड्ढों की वजह से इस रोड पर कई हादसे भी हो चुके हैं। मसूरी मोटर मार्ग की खस्ताहालत के के बाद भी न तो सरकार और न ही अधिकारी अपनी नींद से जागने को तैयार हैं। मगर जब स्थानीय लोगों ने अपनी आवाज़ उठाई तो उनकी समस्या को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारी इसको दुरुस्त करने के लिए तैयार हुए हैं और चकराता-मसूरी मोटर मार्ग की मरम्मत की बात कह रहे है।