देहरादून के डीएवी कॉलेज में छात्रों के बीच हुई मारपीट, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

हंगामा इस कदर बढ़ा कि पुलिस को बल का प्रयोग कर स्थिति संभालनी पड़ी। पूरा बवाल फर्जी वोटिंग आईडी कार्ड के इस्तेमाल से जुड़ा है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun DAV student fight: Fighting between students in Dehradun DAV PG College
Image: Fighting between students in Dehradun DAV PG College

देहरादून: देहरादून का डीएवी पीजी कॉलेज पढ़ाई के लिए कम और छात्रों के हंगामे के लिए ज्यादा चर्चा रहता है। इस बार यहां छात्रसंघ चुनाव के दौरान आर्यन और एबीवीपी के छात्र गुटों में झड़प हो गई।

Fighting between students in DAV College Dehradun

हंगामा इस कदर बढ़ा कि पुलिस को बल का प्रयोग कर स्थिति संभालनी पड़ी। पूरा बवाल फर्जी वोटिंग आईडी कार्ड के इस्तेमाल से जुड़ा है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल डीएवी पीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान चल रहा था। छात्र संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान किए जाने की अपील कर रहे थे। आगे पढ़िए

छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए कॉलेज में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। वोट देने वाले छात्रों के लिए आईकार्ड अनिवार्य किया गया था। बिना आई कार्ड के कॉलेज में एंट्री नहीं दी गई। इस बीच फर्जी वोटिंग आईडी कार्ड को लेकर आर्यन और एबीवीपी छात्र गुटों में झड़प हो गई। हालात इस कदर बेकाबू हुए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। चुनाव की बात करें तो एबीवीपी ने डीएवी पीजी कॉलेज में पूरा पैनल उतारा था लेकिन तब भी हार गई। यहां अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से यशवंत पंवार व एनएसयूआई से राहुल जग्गी दावेदारी कर रहे थे। लेकिन आर्यन ग्रुप ने सिद्धार्थ अग्रवाल को सभी को पछाड़कर बाजी मार ली।