उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, SBI में 8283 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

State Bank of India Clerk Recruitment ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 7 दिसंबर 2023 है। आगे जानिए भर्ती से जुड़ी हर डिटेल
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
SBI Clerk Recruitment 2023: State Bank of India Clerk Recruitment 2023
Image: State Bank of India Clerk Recruitment 2023

देहरादून: बैंकिंग सेक्टर में जॉब का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।

State Bank of India Clerk Recruitment 2023

एसबीआई ने क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 8283 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 3515 पद अनारक्षित हैं। जबकि 1284 पद एससी, 748 एसटी, 1919 ओबीसी और 817 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड के लिए 215 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। अन्य राज्यों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है, लेकिन नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्यता भी नोट कर लें। आगे पढ़िए

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। आयु सीमा 20 साल से 28 साल तक होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2023 से की जाएगी। सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा से गुजरना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 17 नवंबर-2023 है। लास्ट डेट 7 दिसंबर 2023 है। प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2024 में होगी। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 7 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।