उत्तराखंड: यहां गुलदार की वजह से लग गया लॉकडाउन, घरों में कैद रहने को मजबूर लोग

बीते दिनों गुलदार ने यहां एक युवक को मार दिया था। तब से पूरे इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand leopard lockdown: Fear of leopard in Nainital garampani area
Image: Fear of leopard in Nainital garampani area

नैनीताल: नैनीताल के गरमपानी क्षेत्र में गुलदार की दहशत से कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं।

Fear of leopard in Nainital garampani area

बीते दिनों यहां गुलदार ने एक युवक को मार दिया था। तब से क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। दुकानदार शाम होने से पहले ही दुकानें बंद कर देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों को उठानी पड़ रही है। स्कूलों ने अभिभावकों से कहा है कि वो बच्चों को अपनी निगरानी में स्कूल लाएं। गांव की गलियां सूनी हो गई हैं और लोग अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। मामला अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित काकड़ीघाट का है। जहां शाम होने से पहले ही मुख्य बाजार बंद हो जाता है। दुकानदार घरों को लौट जाते हैं। गांवों से खरीददारी को पहुंचने वाले ग्रामीणों की संख्या भी कम हो गई है‌।

शिक्षा विभाग ने भी अभिभावकों से बच्चों को निगरानी में विद्यालय पहुंचाने की अपील की है। स्थानीय लोग गुलदार की लगातार बढ़ रही आवाजाही से चिंतित हैं। डरे हुए लोगों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने को कहा है, ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। बीते दिनों यहां सड़का गांव के एक युवक को गुलदार ने मार दिया था। तब से बेखौफ गुलदार दोपहर में ही हाईवे से सटे इलाकों में दिखने लगा है। मुख्य बाजार क्षेत्र में गुलदार की दहशत की वजह से सन्नाटा पसरा है। शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को देख अभिभावकों से विशेष अपील की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही गुलदार को पकड़ा नहीं गया तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की।