उत्तराखंड: बेरोजगार युवा ध्यान दें, एसबीआई में 5 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

भर्ती के माध्यम से कुल 5 हजार 280 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना जरूरी है, साथ ही उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
SBI Recruitment All Detail: SBI Latest Recruitment All Detail Age Limit Qualification
Image: SBI Latest Recruitment All Detail Age Limit Qualification

देहरादून: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक काम की खबर है।

SBI Recruitment All Detail

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी युवा ग्रेजुएशन पास कर चुके हैं, वो भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। भर्ती से जुड़ी डिटेल पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। भर्ती के माध्यम से कुल 5 हजार 280 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना जरूरी है, साथ ही उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट या इंटीग्रेटेड डिग्री कर चुके अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। आगे पढ़िए

आवेदन की आखिरी तारीख 12 दिसंबर तक है। एसबीआई में हो रही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसकी मेरिट के आधार पर इंटरव्यू की लिस्ट तैयार होगी। एसबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सेलेक्ट होने वालों को 36000 रुपये प्रतिमाह सैलरी के तौर पर मिलेंगे। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्य‍र्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। 12 दिसंबर तक अप्लाई करने के बाद अभ्यर्थियों को जनवरी तक कॉल लेटर जारी होगा। इसके बाद परीक्षा की डेट घोषित होगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर दी गई पूरी जानकारी देखनी चाहिए। अभ्यर्थी https://bank.sbi/web/careers/current-openings or https://www.sbi.co.in/web/careers/current-openings पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।