Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में लापरवाह अफसर तो नप ही रहे थे, अब काम में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होने लगी है।
मामला हरिद्वार का है, जहां एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस के कुछ कर्मचारियों-अधिकारियों की सैलरी रोक दी है। 136 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का इस माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों की एसीआर (वार्षिंक चरित्र मंतव्य) ऑनलाइन भरने में हुई लापरवाही के चलते हुई है। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए एसीआर के वार्षिक मंतव्य को ऑनलाइन भरने की सुविधा शुरू की थी।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने वर्ष 2022 के वार्षिक मंतव्य को अपडेट करने निर्देश दिए थे। कई बार अल्टीमेटम भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद 136 पुलिसकर्मियों ने एसीआर को गंभीरता से नहीं लिया। अब SSP Pramendra Dobhal ने अधीनस्थों की लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए उनका इस माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्हें चेताया है कि एसीआर ऑनलाइन न भरे जाने तक वेतन जारी नहीं होगा। कार्रवाई के बाद भी अगर कोई एसीआर नहीं भरता है, तब उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी की ओर से की गई इस कार्रवाई से जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है। वो आनन फानन में एसीआर को भरने में जुट गए हैं, ताकि सैलरी (137 policemen salary Haridwar) समय पर मिल सके।