Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में बाघ-गुलदार न सिर्फ गांवों में घूम रहे हैं, बल्कि राह चलते लोगों पर भी हमला करने लगे हैं।
उत्तरकाशी के विकासखंड चिन्यालीसौड़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दिचली गमरी क्षेत्र में गुलदार ने अपने पति संग दुपहिया वाहन में बैठकर जा रही महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत है। वहीं वन विभाग ने घायल का मेडिकल करवाने के बाद 15 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही गांव में वन विभाग की एक टीम भी गश्त में लगा दी गई है। घटना शनिवार शाम की है। आगे पढ़िए
खालसी गांव में रहने वाली 29 वर्षीय रजनी अपने पति के साथ दुपहिया वाहन में बैठकर गांव जा रही थी, जैसे ही वह गांव के पास पहुंची। फराण इडिया नामे तोक में गुलदार ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। महिला और उसके पति के शोर मचाने के बाद गुलदार वहां से भाग गया, लेकिन हमले में रजनी बुरी तरह जख्मी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि आदमखोर गुलदार वाहनों का पीछा कर लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र में अकेले इधर उधर जाने से डर महसूस कर रहे है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की, ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। वहीं वन अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में गश्त के लिए टीम तैनात की गई है। बता दें कि दिचली गमरी क्षेत्र में लगभग तीन-चार माह पहले भी गुलदार सक्रिय था। उस दौरान भी गुलदार ने कई बार वाहनों का पीछा किया। अब यहां एक बार फिर गुलदार की दहशत (Uttarkashi Leopard Terror) बढ़ गई है, जिससे लोग डरे हुए हैं।