Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों ने अपनी अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बाबत आने जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
पार्टियां अपनी विरोधी पार्टी के मजबूत नेताओं को खुद में शामिल करने के लिए जी तोड़ कोशिशें कर रही हैं और लग रहा है कि इस कोशिश में पहली कामयाबी आज बीजेपी को मिलने वाली है। खबर है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विपक्षी दलों को आज बड़ा झटका देने जा रही है। आज कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। आज यानी 21 दिसंबर को भाजपा मुख्यालय देहरादून मे सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस आयोजन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अलग अलग पार्टियों के नेताओं को पार्टी कि सदस्यता दिलाएंगे। बीजेपी मुख्यालय में ये कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।