Uttarakhand news: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए ये चर्चित चेहरे

Uttarakhand BJP Membership Campaign अनेकों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत सद्स्यों ने पार्टी की सदस्यता ली।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand BJP Membership Campaign: Many Congress faces join Uttarakhand BJP Membership Campaign
Image: Many Congress faces join Uttarakhand BJP Membership Campaign

देहरादून: आज भारतीय जनता पार्टी में कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण करी।

Uttarakhand BJP Membership Campaign

सदस्यता लेनें वालो में देहरादून,उत्तरकशी तथा पौड़ी जनपद के अनेकों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत सद्स्यों ने पार्टी की सदस्यता ली। इसमें सबसे चर्चित चेहरा महेंद्र राणा का है, जों कई बार के ब्लॉक प्रमुख हैं। इसके अलावा कांग्रेस के अच्छे युवा नेताओं मे इनकी गिनती की जाती रही है। इनके साथ कई प्रधान समेत जन प्रतिनिधि मौजूद थे। महेंद्र राणा ने कहा कि वो पीएम मोदी और सीएम धामी के कामों से प्रभावित है और इसी के चलते वो बीजेपी मे शामिल हुए हैं। आगे पढ़िए

इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है, जो हमारे लिए एक अच्छा संकेत है। इससे हमारा कुनबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक व्यक्ति का मूल्यांकन करते हैं, इसके बाद ही हम कार्यकर्ता के रूप में ज्वाइन करवाते हैं। आज से यह प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके अलावा हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी से भी बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी में ज्वाइन किया जाएगा। Uttarakhand BJP Membership Campaign आगे भी जारी रहेगा और आगे भी कई नेताओं के पार्टी में शामिल होने की आशंका है।