Poonch attack: उत्तराखंड में शोक की लहर, आतंकी हमले में देवभूमि के दो जवान शहीद, परिजनों में कोहराम

Kotdwar Gautam Lal Martyr ये हमला घात लगाकर किया गया। इस हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हुए हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kotdwar Gautam Lal Martyr: Kotdwar Gautam Lal Chamoli Birendra Singh martyred in terrorist attack Poonch
Image: Kotdwar Gautam Lal Chamoli Birendra Singh martyred in terrorist attack Poonch

कोटद्वार: आज उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए। ये हमला घात लगाकर किया गया।

Kotdwar Gautam Lal martyred in terrorist attack Poonch

इस हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हुए हैं। आतंकियों ने पुंछ के राजौरी के बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। अचानक हुए इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि दो घायल हैं। हमले में उत्तराखंड के कोटद्वार के सपूत गौतम लाल भी शहीद हो गए। जी हां सुबह तक खबर थी कि इस हमले गढ़वाल राइफल के बीरेन्द्र सिंह शहीद हुए हैं। आगे पढ़िए

अब एक और दुखद खबर आ रही है कि कोटद्वार के गौतम लाल भी इस हमले में शहीद हो गए। गौतम लाल हाल ही में छुट्टियां बिताकर वापस ड्यूटी पर गए थे। मार्ट 2024 में उनकी शादी होनी थी। शहादत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है।
l Chamoli Birendra Singh martyred in terrorist attack Poonch
इसके अलावा सुबह गढ़वाल राइफल के जांबाज सैनिक बीरेन्द्र सिंह के शहीद होने की खबर सामने आई थी। बीरेन्द्र सिंह चमोली जिले के नारायण बगड़ के बमियाला गांव रहने वाले थे। उधर आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।