Bhimtal leopard terror: नरभक्षी से प्रभावित भीमताल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, पहचान में जुटा वन विभाग

Bhimtal leopard terror नरभक्षी वन्यजीव के हमले में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है, लेकिन वन विभाग ये तक पता नहीं लगा सका कि हमलावर बाघ है या गुलदार।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Bhimtal leopard terror : Leopard captured in cage in bhimtal
Image: Leopard captured in cage in bhimtal

नैनीताल: नैनीताल का भीमताल इलाका नरभक्षी से प्रभावित है।

Leopard captured in cage in bhimtal

यहां पिछले दिनों नरभक्षी वन्यजीव ने तीन महिलाओं को मार डाला। इन तमाम घटनाओं के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया था, जिसमें एक गुलदार कैद हुआ है। वन विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि दुधली में गुलदार पकड़ा गया है। गुलदार के सैंपल लेकर जांच की जाएगी कि ये वही हमलावर नरभक्षी है या नहीं। बता दें कि नैनीताल का भीमताल इलाका इन दिनों नरभक्षी बाघ-गुलदार की वजह से चर्चा में है। आगे पढ़िए

शासन ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए मारने के आदेश दिए थे, जिसके बाद उच्च न्यायलय ने स्वत संज्ञान लेकर उसे सीधे मारने से मना कर दिया था। नरभक्षी को गुलदार या बाघ चिन्हित कर पाने में असफल रहने पर न्यायालय ने पहले उसे चिन्हित कर कब्जे में लेने को कहा था। जिस पर वन विभाग ने हिंसक वन्यजीव को पकड़ने के लिए 14 पिंजरे और 36 कैमरा ट्रैप लगाए। इसके अलावा कई गश्ती दल और ड्रोन कैमरे से हिंसक वन्यजीव की लोकेशन को तलाशा गया। शुक्रवार शाम तक तमाम कोशिशों के बावजूद विभाग को हिंसक वन्यजीव के पंजे, मल-मूत्र कोई फोटो या अन्य ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी। आज बाघ और गुलदार के असमंजस के बीच बड़ौन रेंज के दुधली गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। अब पकड़े गए गुलदार Bhimtal leopard terror का सैंपल लिया जाएगा, उसके बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।