Uttarakhand Employment News: शिक्षकों के 4 हजार पदों पर होगी भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल

Uttarakhand Teacher Recruitment प्रदेश में शिक्षकों के 4 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। शिक्षकों की भर्ती में मूल निवासियों को वरीयता दी जाएगी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Teacher Recruitment: 4000 teachers will be recruited in Uttarakhand
Image: 4000 teachers will be recruited in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही 4 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। इससे प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधरेगा, बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी।

Uttarakhand Teacher Recruitment

इस संबंध में जल्द ही विज्ञप्ति जारी हो सकती है। हल्द्वानी पहुंचे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर गंभीर है। शिक्षा को बेहतर करने के लिए सरकार द्वारा 4000 शिक्षकों की जल्द नियुक्ति होने जा रही है। जिसके लिए विज्ञप्ति निकालने की तैयारी चल रही है। शिक्षकों की भर्ती में मूल निवासियों को वरीयता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान नर्सिंग भर्ती पर भी बात की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 3000 नर्सिंग अधिकारियों की ज्वाइनिंग शुरू कर दी गई है। आगे पढ़िए

इसमें 1376 लोगों की ज्वाइनिंग दे दी गई है। नर्सिंग की इन भर्तियों में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड से निपटने की तैयारियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के सभी हॉस्पिटलों में कोविड के मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित करने जा रहे हैं। ऐसे में अगर कोई कोविड पॉजिटिव मिलता है तो उसे तुरंत इलाज मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कई राज्यों में कोविड के नए वेरिएंट के मरीज आने के बाद उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। स्वास्थ्य मंत्रियों की दिल्ली में बैठक हुई है। उस बैठक में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कोविड के नए वेरिएंट का उत्तराखंड में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सभी हॉस्पिटलों को निर्देश जारी किए गए हैं।