Uttarakhand employment news: यहां कल लगेगा रोजगार मेला, मौके पर मिलेगी नौकरी, 10वीं पास भी करें अप्लाई

Tehri Garhwal rojgar mela रोजगार मेले का आयोजन 28 दिसंबर को होना है। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 527 पदों पर सीधी भर्ती होगी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Tehri Garhwal rojgar mela: Tehri Garhwal Employment Fair All Details
Image: Tehri Garhwal Employment Fair All Details

टिहरी गढ़वाल: बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।

Tehri Garhwal Employment Fair All Details

नई टिहरी में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें युवाओं को सीधी भर्ती के जरिए रोजगार पाने का मौका मिलेगा। रोजगार मेला कब और कहां आयोजित होगा, ये जानने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। सबसे पहले तो ये नोट कर लें कि रोजगार मेले का आयोजन 28 दिसंबर को होना है। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 527 पदों पर सीधी भर्ती होगी। 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। आगे पढ़िए

रोजगार मेले में सीधे इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी, टिहरी विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय टिहरी के तत्वाधान में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के सहयोग से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में 5 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी और अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेला 28 दिसंबर को विकास भवन परिसर में स्थित बहुद्देशीय हॉल में आयोजित किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इसमें 527 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी रोजगार की तलाश में हैं तो Tehri Garhwal rojgar mela का मौका हाथ से जाने न दें। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।