नैनीताल लोकसभा सीट पर टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट, किसे मिलेगा टिकट?

बीजेपी और कांग्रेस में कई कद्दावर नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। ऐसे में आने वाले दिनों में राष्ट्रीय पार्टियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Nainital lok sabha seat: Several leaders of congres and bjp are claiming for MP on nainital lok sabha sea
Image: Several leaders of congres and bjp are claiming for MP on nainital lok sabha sea

नैनीताल: लोकसभा चुनाव के लिए बिसात बिछने लगी है। इसी के साथ टिकट के दावेदारों ने खेमेबंदी शुरू कर दी है।

Nainital Lok Sabha Seat

हर सीट पर बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक में कई बड़े दिग्गज अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर इस वक्त बीजेपी काबिज है। इन सीटों में नैनीताल लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जाती है। वर्तमान में यहां से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सांसद हैं। बीजेपी की ओर से अजय भट्ट को इस सीट पर सबसे मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इस सीट पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने की खुलकर दावेदारी जता चुके हैं। उधर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट का कहना है कि उन्होंने कभी भी चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मांगा है। टिकट देना और ना देना पार्टी हाईकमान का काम है।

अब कांग्रेस की भी बात कर लेते हैं। कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। यशपाल आर्य को तराई का कद्दावर नेता माना जाता है। वो हल्द्वानी में रहते हैं, लेकिन ऊधमसिंहनगर जिले पर भी उनकी पकड़ है। आर्य नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खुलकर दावेदारी पेश कर चुके हैं। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारी और ऊधमसिंहनगर के शांतिपुरी के रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश कर चुके हैं। इस तरह बीजेपी और कांग्रेस के दावेदार खुलकर सामने आ चुके हैं, लेकिन राजनीतिक जानकारों की मानें तो दोनों पार्टियों में सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर बीजेपी से अजय भट्ट और कांग्रेस से यशपाल आर्य को देखा जा रहा है। टिकट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में स्थिति 'एक अनार सौ बीमार' जैसी बनने लगी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में राष्ट्रीय पार्टियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।