चकराता में बर्फबारी के बाद सड़कों पर फंसे यात्रियों के वाहन, जानिए आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जगहों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Snowfall in Chakrata
Image: Snowfall in Chakrata

देहरादून: उत्तराखंड में दो दिनों से जारी बारिश-बर्फबारी के बीच आज मौसम सामान्य रह सकता है।

Snowfall in Chakrata

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जगहों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश-बर्फबारी हो रही है। चारधाम क्षेत्रों के साथ ही मसूरी और औली जैसे पर्यटन स्थलों पर भी कई फीट बर्फ जमी है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को राज्य भर में अधिकतर क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा और लोगों को अच्छी धूप देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को पर्वतीय जनपदों में पाले को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई है।

उधर, चंबा-मसूरी फलपट्टी क्षेत्र के धनोल्टी, सुरकंडा, काणाताल और बुरांशखंडा क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर से बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि, बर्फबारी के कारण चंबा-मसूरी मार्ग काणाताल और बुरांशखंडा के पास लगभग दो घंटे बंद रहने से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमी बर्फ के चलते यात्रियों के सात वाहन फंस गए। जिन्हें एडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। धनोल्टी में बर्फबारी की सूचना पर मसूरी में ठहरे पर्यटक भी बुरांशखंडा और धनोल्टी के लिए निकल पड़े। हालांकि, बर्फबारी के कारण काणाताल और बुरांशखंडा में मोटर मार्ग बाधित होने से वह धनोल्टी नहीं पहुंच पाए। चकराता में भी कई गाड़ियां सड़क पर फंस गई थीं, जिन्हें एसडीआरएफ के जवानों ने जैसे-तैसे किनारे लगवाया। वाहनों में फंसे ज्यादातर लोग पर्यटक थे, जो कि बर्फबारी देखने पहुंचे थे।