पश्चिमी यूपी-बरेली से जुड़े हल्द्वानी हिंसा के तार, उत्तराखंड पुलिस की टीम ने डाला डेरा

पुलिस को पता चला है कि कई उपद्रवी बाहर से आए थे। इन्हें पकड़ने के लिए बरेली और पश्चिमी यूपी पुलिस टीम भेजी गई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haldwani Banbhoolpura Violence: Haldwani violence linked to Western UP-Bareilly  Uttarakhand Police team camped
Image: Haldwani violence linked to Western UP-Bareilly Uttarakhand Police team camped

हल्द्वानी: हल्द्वानी हिंसा को लेकर पुलिस के हाथ कुछ सटीक जानकारी लगी है। हिंसा के तार पश्चिमी यूपी, बरेली से जुड़े हो सकते हैं।

Haldwani Banbhoolpura Violence

उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पश्चिमी यूपी में डेरा डाला हुआ है। दरअसल पुलिस को पता चला है कि कई उपद्रवी बाहर से आए थे। इन्हें पकड़ने के लिए बरेली और पश्चिमी यूपी में पुलिस टीम भेजी गई है। पुलिस यह पता लगा रही हैं कि पेट्रोल बम बनाने वाले कहीं बाहर के तो नहीं थे। इसके अलावा भी पुलिस कई पहलुओं की जांच कर रही है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है।
जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी। पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें निवर्तमान पार्षद महबूब आलम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि महबूब आलम बीजेपी से जुड़ा है, हालांकि पार्टी नेताओं ने कहा है कि महबूब आलम कभी भी पार्टी में सक्रिय नहीं रहा। उधर हिंसा के तीसरे दिन बनभूलपुरा में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सख्ती को और भी बढ़ा दिया गया है। सीएम से लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी का दौरा होने के बाद बनभूलपुरा में फोर्स की सक्रियता और संख्या दोनों में बढ़ोतरी की गई है। शनिवार को यहां एसएसबी के जवानों को भी तैनात कर दिया गया, जबकि शुक्रवार को आईटीबीपी को तैनात किया गया था।