केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर जताया भरोसा, जानिए उनके सफर के बारे में

विधानसभा में बीजेपी के पास प्रचंड बहुमत है, ऐसे में महेंद्र भट्ट का राज्यसभा जाना तय है। जानिए उनके सफर से जुड़ी खास बातें।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Mahendra Bhatt BJP: Central leadership expressed confidence in State President Mahendra Bhatt
Image: Central leadership expressed confidence in State President Mahendra Bhatt

देहरादून: बीजेपी ने रविवार को सात राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए। उत्तराखंड से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उम्मीदवार होंगे।

Mahendra Bhatt as Rajya Sabha candidate from Uttarakhand

विधानसभा में बीजेपी के पास प्रचंड बहुमत है, ऐसे में महेंद्र भट्ट का राज्यसभा जाना तय है। राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी। महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजकर बीजेपी ने प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले की कसक को दूर किया है। महेंद्र भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने एमकॉम में उच्च शिक्षा हासिल की है। राम जन्म भूमि आंदोलन में 15 दिनों तक जेल में रहे। राज्य आंदोलन में पांच दिन में पौड़ी जेल में रहे।

वर्ष 1991 से 1993 तक युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। 2002 में नंदप्रयाग विधानसभा सीट से चुनाव जीते। 2010 से 2012 तक दर्जाधारी राज्य मंत्री रहे। 2017 से 2022 तक बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए, लेकिन 2022 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जब तक बीजेपी नेतृत्व ने राज्यसभा का टिकट तय नहीं किया था, तब संभावना अनिल बलूनी को रिपीट किए जाने की भी मानी जा रही थी। केंद्रीय संगठन में बलूनी लंबे समय से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें भी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का एक दावेदार माना जा रहा है। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।