बनभूलपुरा हिंसा में घायल इशरार ने तोड़ा दम, सिर के आर-पार हो गई थी गोली

इसरार के सिर में गोली लगी थी जो आर-पार हो गई थी। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Haldwani Banbhoolpura Violence: Isharar injured in the Banbhulpura violence died the bullet had passed through h
Image: Isharar injured in the Banbhulpura violence died the bullet had passed through h

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा में घायल एक और शख्स की मौत हो गई है।

Isharar injured in the Banbhulpura violence died

गुरुवार शाम को बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया था। पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए। उपद्रव बढ़ने पर प्रशासन ने उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए थे। हल्द्वानी हिंसा में पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों का एसटीएच में इलाज चल रहा था। इनमें से एक मरीज ने आज दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आठ फरवरी को हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी अलबसर, इसरार और शहनवाज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। तीनों की हालत गंभीर थी।

इसरार के सिर में गोली लगी थी जो आर-पार हो गई थी और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। इस तरह हिंसा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मोहम्मद इसरार 50 साल का था और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गफूर बस्ती का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मोहम्मद इसरार को किस हथियार से गोली मारी गई है। उधर, बनभूलपुरा में आज भी कर्फ्यू जारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी रहेगा।