Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी हिंसा होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में जनता से वादा किया था। CM धामी ने हरिद्वार में ये बात कही थी कि हिंसा वाली जगह पर पुलिस चौकी बनाई जाएगी।
अभी CM धामी की इस बात को 15 घंटे हुए हैं और उत्तराखंड पुलिस ने जिस जगह हिंसा शुरू हुई थी वहां पर एक पुलिस चौकी का उदघाटन कर दिया है। हल्द्वानी में बनभूलपूरा की इस नई पुलिस चौकी का उदघाटन उत्तराखंड पुलिस की महिला अधिकारियों द्वारा किया गया। उत्तराखंड पुलिस अपने आधिकारिक हैंडल पर इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं। देखिये...