Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नरेन्द्रनगर राजदरबार में टिहरी नरेश श्रीमान मनुजेंद्र शाह जी की राशि देखकर बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।
आगामी 12 मई, सुबह 6 बजे भगवान बद्री विशाल के कपाट दर्शनार्थ हेतु खोले जाएंगे। 12 मई 2024 को बोलान्दा बदरी टिहरी महाराज श्री मनुजेंद्र शाह के आज्ञा अनुसार एवं कुंवर भवानी प्रताप की उपस्थिति में श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट राजगुरू माधव प्रसाद नौटियाल, उनके सुपुत्र राजगुरू स्वस्तिक नौटियाल एवं राजगुरु परिवार के आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल के द्वारा खोले जायेंगे श्रीबदरीनाथ जी के कपाट।
श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के माननीय अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय, मुख्यकार्यकारी बी के टी सी, मन्दिर समिति के धर्माधिकारी, विद्वान् वेदपाठियों, कर्मचारियो एवं देश से पहुंचे हजारों-हजार दर्शनाभिलाषियों एवं स्थानीय जनता की उपस्थिति में पूर्व टिहरी नरेश जी महाराज के प्रतिनिधि राजवंशी कुंवर ठाकुर भवानी प्रताप सिंह जी की उपस्थिति में टिहरी राजपरिवार के राजगुरु पण्डित माधव प्रसाद नौटियाल, उनके सुपुत्र प० स्वस्तिक नौटियाल एवं राजगुरु परिवार के आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल के द्वारा श्री बदरीविशाल के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए दि० 12 मई, सुबह 6 बजे को विधिवत खोल दिये जायेंगे। परंपरा के अनुसार सदियों से प्रत्येक वर्ष श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट बोलान्दा बदरी टिहरी दरवार देखरेख में "टिहरी राजगुरू नौटियाल परिवार" द्वारा ही खोले जाते हैं। उक्त परम्परा वर्तमान समय में भी जारी है।