Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी हाईकमान ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।
इसी कड़ी में आज उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ ही बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। गुरुवार को महेंद्र भट्ट ने विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भर दिया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। ऐसे में वो अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही सभी विधायकों का आभार व्यक्त करते हैं।
भट्ट ने कहा कि वो पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। साथ ही प्रदेश से जुड़े तमाम मुद्दों को उठाने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता को संसद में जाने का मौका मिलेगा। महेंद्र भट्ट के नामांकन के दौरान सभी विधायक काफी उत्साहित नजर आए। उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य की तीन राज्यसभा सीटों में से एक राज्यसभा की सीट 2 अप्रैल को खाली हो रही है। जिस पर वर्तमान समय में बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी काबिज हैं। खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा प्रत्याशी नामित किया गया है।