Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसक घटना के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था।
8 फरवरी की रात से यहां कर्फ्यू लागू है, हालांकि अब हालात सामान्य होने लगे हैं। जिसके बाद डीएम की ओर से कर्फ्यू में ढील दी गई है। हल्द्वानी शहर से कर्फ्यू पहले ही हटा लिया गया था। अब डीएम के आदेश के बाद बनभूलपुरा के अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कर्फ्यू में ढील देने के आदेश दिए हैं। इस दौरान बनभूलपुरा में बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। दुकानें खुलेंगी, लेकिन इंटरनेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
जिलाधिकारी नैनीताल ने जो आदेश दिया है उसके अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मंडी गेट शनि बाजार रोड से पश्चिम दिशा का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलच्छा कंपाउंड स्थित एफसीआई क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी। शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक छूट रहेगी और मौके पर पुलिस तैनात रहेगी। इस दौरान स्थानीय लोग क्षेत्र में कहीं भी जा सकते हैं। बता दें कि कोर्ट ने बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक सहित नौ लोगों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। अब्दुल मलिक समेत करीब 9 आरोपी फरार हैं। पुलिस टीमें फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं।