बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआई गोदाम परिसर में सुबह छह से रात आठ बजे तक कर्फ्यू नहीं रहेगा। पढ़ें डिटेल
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Situation becoming normal in Banbhulpura now curfew will remain only at night
हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हालात सामान्य होने लगे हैं। यहां कर्फ्यू में और छूट प्रदान की गई है।
Haldwani Banbhoolpura Violence Current Situation
जिलाधिकारी ने जो आदेश जारी किया है, उसके अनुसार केवल अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में कर्फ्यू रहेगा। बाकी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहां कर्फ्यू लगा था, वहां दिन में कर्फ्यू नहीं रहेगा, केवल नाइट कर्फ्यू रहेगा। डीएम वंदना की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआई गोदाम परिसर में सुबह छह से रात आठ बजे तक कर्फ्यू नहीं रहेगा। यहां रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। शेष थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू से छूट दी गई है। संबंधित क्षेत्र में शाम पांच बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में पूर्व की तरह कर्फ्यू रहेगा, यहां के लोग जरूरी वस्तुओं के क्रय-विक्रय के लिए सीमित आवागमन कर सकेंगे। अनावश्यक आवागमन बंद रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी, न ही कोई यहां से बाहर जा सकेगा। विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षा, विवि परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिखाए जाने पर परीक्षास्थल तक आवागमन की अनुमति रहेगी। इसी प्रकार क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों के कार्मिकों को परीक्षा केंद्र तक बोर्ड ड्यूटी, परीक्षा ड्यूटी के लिए आवागमन की अनुमति दी गई है। बता दें कि आठ फरवरी को उपद्रव के बाद पूरे नगर में कर्फ्यू लगाया गया था, बाद में जैसे-जैसे हालात सामान्य होते गए, कर्फ्यू में छूट प्रदान की जा रही है।