हल्द्वानी के बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटा, लेकिन तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स

डीएम ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जिन लोगों की हिंसा में किसी भी तरह की संलिप्तता सामने आएगी, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Banbhoolpura violence curfew : Curfew lifted from Banbhulpura of Haldwani
Image: Curfew lifted from Banbhulpura of Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अब हालात सामान्य हो गए हैं, जिसके बाद यहां से कर्फ्यू हटा लिया गया है।

Haldwani Banbhoolpura Violence Curfew Update

जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में जिलाधिकारी वंदना सिंह की ओर से कहा गया है कि हालात सामान्य होने पर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से पूरी तरह से कर्फ्यू हटा लिया गया। वहीं अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वीडियो फुटेज में जिन लोगों की किसी भी तरह की संलिप्तता सामने आएगी, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अभी भी पुलिस सतर्क है। इस तरह बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन यहां फिर भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

वहीं एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा है कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। सोशल मीडिया में बेवजह कुछ लोगों द्वारा फोटो, वीडियो और टिप्पणियां की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो, फोटो शेयर करने और टिप्पणी करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 8 फरवरी को हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद हल्द्वानी सहित बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। पूर्व में क्षेत्र के कई हिस्सों में हालात सामान्य होने पर कर्फ्यू हटा लिया गया था, लेकिन बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी था। अब यहां से भी कर्फ्यू हटा दिया गया है। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस अभी तक 68 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।