Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सिडकुल क्षेत्र से पिछले महीने दो लड़कियां अचानक गायब हो गई थीं। दोनों पक्की सहेलियां थीं।
कई दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस दोनों युवतियों को बनारस से वापस ले आईं, लेकिन वापस आकर उन्होंने परिजनों संग रहने से साफ इनकार कर दिया। थाने में दोनों लड़कियां कहने लगीं कि उन्हें परिवार संग नहीं रहना, न ही कभी शादी ही करनी है। मामला सिडकुल क्षेत्र का है। यहां एक गांव में बिजनौर से ताल्लुक रखने वाला परिवार रहता है। परिवार की 18 साल की बेटी एक कंपनी में जॉब करती है। एक साल पहले उसकी अपनी एक सहकर्मी से नजदीकियां बढ़ गईं। 19 साल की यह युवती बिहार की रहने वाली थी और उसी गांव में अपनी बहन संग रह रही थी। दोनों सहेलियां साथ में रहना चाहती थीं।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले बिहार निवासी युवती की बहन बिहार वापस लौट गई, लेकिन बड़ी बहन उसके साथ नहीं गई। इस बीच पिछले माह बिजनौर की युवती अचानक लापता हो गई। परिजन युवती को ढूंढने लगे तो पता चला कि उसके सहेली भी गायब है। गुमशुदगी का केस दर्ज होने पर पुलिस ने दोनों सहेलियों को बनारस से ढूंढ निकाला। लेकिन दोनों युवतियों ने अपने-अपने घर जाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि दोनों ताउम्र साथ रहना चाहती है। परिजनों ने समझाया तो युवतियां रोने लगीं। बाद में एक युवती इस शर्त पर घर लौटने को तैयार हो गई कि उसका परिवार उसे सहेली से मिलने में टोकाटाकी नहीं करेगा। दूसरी युवती के परिजनों को भी बिहार से बुलाया गया है, उनके आने पर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।