Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी के बाद हर तरफ खूबसूरत नजारे दिख रहे हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ में तीसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।
दोनों धामों में तीन फीट ताजी बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी से पर्यटक खुश हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगह सड़कों पर बर्फ जमने की वजह से आवाजाही ठप हो गई है। चमोली में ऊपरी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताएं हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने प्रदेश के उत्तरकाशी सहित रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। आगे देखिये.. खूबसूरत तस्वीरें