उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से कई जगह रास्ते बंद, चीन सीमा से सटे इलाकों में आवाजाही ठप

जोशीमठ-मलारी हाईवे मलारी से आगे बंद है जिससे सेना के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। गंगोत्री हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Highway closed uttarakhand: Roads closed at many places due to heavy snowfall in Uttarakhand
Image: Roads closed at many places due to heavy snowfall in Uttarakhand

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी से पर्यटक खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगह सड़कें बंद हैं।

Some Highway Closed Due To Heavy Snowfall

उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री हाईवे तीन दिन बाद भी नहीं खुल सका है। आज भी बीआरओ की टीम गंगोत्री तक हाईवे खोलने में जुटी हैं। बुधवार को सुक्की टॉप तक आवाजाही शुरू होने से स्थानीय लोगों को थोड़ा राहत मिली थी। आज धराली तक आवाजाही सुचारू की गई है। लेकिन गंगोत्री तक रास्ता खोलने में अभी समय लगेगा। पाले के कारण आवाजाही में अभी भी खतरा बना हुआ है। हाईवे बंद होने से उपला टकनौर के सात गांव सहित गंगोत्री और अंतराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा है। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे को सुचारू करने के लिए बीआरओ की टीम कार्य कर रही है।

हर्षिल घाटी में अभी बिजली पानी की आपूर्ति सुचारू चल रही है। बता दें कि बीते सोमवार देर रात हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक करीब सुबह छह बजे बंद हो गया था। उसके बाद से बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की मशीनरी लगातार हाईवे को सुचारू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, रात में बर्फबारी के कारण हाईवे पर फिर बर्फ जमा हो जा रही है। जिससे हाईवे को खोलने में बीआरओ की मशीनरी और मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह जोशीमठ-मलारी हाईवे मलारी से आगे बंद है जिससे सेना के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। चमोली-गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर भी कांचुलाखर्क से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।