मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है..
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: heavy snowfall in hills yellow alert of heavy rain in 8 districts
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में कल दोपहर के बाद निचले इलाकों में वर्षा हुई। जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड, औली गौरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है।
Uttarakhand Snowfall Update and Weather Alert 3 March 2024
केदारनाथ धाम में पिछले रविवार से बर्फबारी शुरू हुई थी और अभी तक हो रही लगातार बर्फबारी से धाम में कई फीट बर्फ जमी है। केदारनाथ धाम के साथ ही रुद्रप्रयाग जिले में पवालीकांठा बुग्याल, द्वितीय केदार मध्यमेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, चंद्रशिला में बर्फबारी हुई। हेमकुंड और बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद हर तरफ जन्नत जैसे नजारे दिख रहे हैं। कल औली में पर्यटक बर्फ का आनंद उठाते नजर आए।
प्रदेश में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी भारी बारिश और बर्फबारी तो कभी तेज धूप का दौर देखने को मिल रहा है। चमोली जिले में भी एक बार फिर जमकर बर्फबारी हुई है। कल दोपहर बाद निचले इलाकों में वर्षा हुई। जबकि बदरीनाथ, हेमकुंड, औली गौरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है। चारधाम की चोटियों पर बर्फबारी जारी है।
बर्फबारी से ठंड के साथ-साथ लोगों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं। कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। कुमाऊं के बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के चलते अवरुद्ध है। औली में भी बर्फबारी हो रही है। यहां पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबारियों में भी खासा उत्साह बना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, इन जिलों के साथ देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 मार्च से पहले मौसम साफ होने की उम्मीद कम ही है।