Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: घनसाली में विद्यामंदिर के शिक्षक और RSS के खंड प्रमुख ने, मैं परेशान हूं... लिखकर भिलंगना नदी में छलांग लगा दी। जी हां, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, दरअसल 8 फरवरी को घनसाली के अजय भट्ट विद्या मंदिर चमियाला में आचार्य के पद पर कार्यरत और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड बौद्धिक प्रमुख, बाल गोविंद थपलियाल गायब हो गए थे, जिसके बाद उनसे जुडी कुछ चीजें बरामद हुई हैं। 8 फरवरी को सुबह भिलंगना नदी और बालगंगा नदी के संगम पर शिक्षक की चप्पलें, उसकी स्कूटी की चाभी और एक छोटा सा नोट भी मिला। इस नोट पर लिखा था "मैं परेशान हूं"। नोट मिलने के बाद से अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। आगे पढ़िए..
आचार्य बाल गोविंद थपलियाल अखोड़ी के पास चौंरा गांव के थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड बौद्धिक प्रमुख, आचार्य बाल गोविंद थपलियाल, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह अपनी स्कूटी से बालगंगा महाविद्यालय की तरफ घूमने निकले, कॉलेज के गेट के समीप ही स्कूटी को खड़ा कर संगम की तरफ निकल गए। अब ये कयास लगाये जा रहे हैं कि सुबह उन्होंने भिलंगना नदी में छलांग लगा दी थी। समय पर घर नही पहुंचने पर परिवार ने पुलिस और एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी थी। एसडीआरएफ की गोताखोर टीम ने सर्च अभियान भी चलाया लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नही लग सका है। रात होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया है, कल फिर से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।