Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली।
बीजेपी महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है। शनिवार को मनीष खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके। मनीष खंडूड़ी बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बीसी खंडूड़ी के बेटे हैं। उनकी बहन ऋतु खंडूड़ी भी कोटद्वार विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। साथ ही वो उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष भी हैं। मनीष को इस बार भी कांग्रेस में टिकट का दावेदार माना जा रहा था। बीते पांच सालों से मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में काफी सक्रिय नेता रहे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अचानक पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। तभी से कयास लग रहे थे कि मनीष बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।