Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रामनगर: विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल से पहले जारी किया जाएगा।
उत्तरखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और राज्य के 29 केंद्रों में 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा, जो 10 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद 30 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणामों को घोषित किया जाना जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने की जिम्मेदारी 3574 शिक्षकों को दी गई है। बोर्ड परीक्षा में इस बार करीब 2.10 लाख छात्र शामिल हुए हैं।
उत्तराखंड बोर्ड के शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊँ मंडल में 13 केंद्र बनाए गए हैं और मूल्यांकन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य 15 अप्रैल रखा गया है। जिसमें 10वीं के लिए 1,993 और 12वीं के लिए 1,581 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी होने पर आप आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।