उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाइवे पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की तादात बढ़ती जा रही है। 19 मार्च को अलग अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मृत्यु हो गयी..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
road accidents: 4 people died in road accidents on tuesday in uttarakhand
Image: 4 people died in road accidents on tuesday in uttarakhand

रामनगर: हर दिन सड़क हादसों की नई खबरे सामने आ रही हैं। बीते मंगलवार को रात बद्रीनाथ हाइवे के घोलतीर से शिवानंदी के बीच मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर फिसल कर खाई में गिर गया। बोलेरो कैंपर में सवार ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर रात रुद्रप्रयाग आपदा कंट्रोल रूम से SDRF टीम को बद्रीनाथ हाइवे शिवनंदी के पास एक वाहन के एक्सीडेंट होने की खबर मिली। सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग DDRF टीम और SDRF टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू यंत्रों के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें की खाई में गिरे बोलेरो कैम्पर में ड्राइवर सहित दो व्यक्ति सवार थे। बोलेरो कैम्पर लगभग 700 मीटर गहरी खाई में गिरा था। दरबान सिंह पुत्र भीम सिंह (53) एवं गंगा सिंह पुत्र अमर सिंह (31) दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। छानबीन में पता लगा कि दोनों मृतक व्यक्ति पिथौरागढ़ जिले के जर्थी होकारा निवासी थे।
रामनगर के लखनपुर चौराहे के पास एक महिला की भी सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

महिला अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही थी। तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों दम्पति बाइक के साथ सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे में महिला की मृत्यु हो गई। और मृतका के पति का इलाज किया गया है। मृतका महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के मोहल्ला भरतपुरी निवासी चंद्रपाल सिंह और उनकी पत्नी ओमवती के बाइक पर साथ में अपने घर से बाजार की ओर जा रहे थे। तभी रामनगर के लखनपुर चैराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर पीछे से एक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों दम्पति बाइक के साथ सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों को बहुत चोट आई। लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। अरुण कुमार सैनी ने आगे बताया कि इस मामले में पुलिस की तहकीकात जारी है। और परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही मुजरिम को पकड़ा जाएगा।
इसके बाद हल्द्वानी भीमताल थाना क्षेत्र भीमताल से हल्द्वानी वाले मार्ग पर 19 मार्च की शाम को एक युवक की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

हल्द्वानी भीमताल थाना में सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, भीमताल थाना पुलिस ने वहां के स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला। लेकिन खाई से बाहर निकलने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को हिरासत में लेकर, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीमताल थाना प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि मृतक व्यक्ति का नाम पंकज बाला है, जो कि हल्द्वानी में POP का काम करता था, पंकज शादीशुदा था। और अपने दोस्त पंकज विश्वास के साथ भीमताल घूमने आया हुआ था, जहां खाई में गिरकर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भीमताल से हल्द्वानी वाले मार्ग बोहराकून के पास में सड़क किनारे पर पैर फिसलने के कारण एक युवक खाई में गिर गया। भीमताल थाना पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक के शव को खाई से बाहर निकाला। लेकिन युवक की खाई में गिरते ही मौत हो चुकी थी। मामले की जांच जारी है।