उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग में समूह-ग परीक्षा के तहत अभिलेख सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची जारी कर दी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: UKPSC releases record verification list of Group C candidates
हरिद्वार: समूह ग परीक्षा-2023 केअभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा भवन, हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है। समूह ग के अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता भर सकते हैं।
UKPSC releases record verification list of Group C candidates
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग के लिए समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन शुरू किया रहा है। समूह 'ग' के अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन 4 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होगा। सत्यापन के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि आयोग ने समूह ग की लिखित परीक्षा 7 जनवरी 2024 को कराई थी। जिसका अभिलेख सत्यापन की रोल नंबर सूची जारी कर दी गई है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(UKPSC) के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में 4 से 16 अप्रैल का तक आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समूह 'ग' परीक्षा के लिए अभिलेख सत्यापन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए पदों एवं विभागों की ऑनलाइन वरीयता भरने की प्रक्रिया 27 मार्च (बुधवार) से उत्तराखंड लोक सभा आयोग की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। समूह 'ग़' के अभ्यर्थी उत्तराखंड लोकसभा आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन वरीयता भर सकते हैं।
अभिलेख सत्यापन का पुनः अवसर नहीं मिलेगा
अभ्यर्थी उत्तराखंड लोकसभा आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन वरीयता का प्रिंट आउट डाउनलोड कर अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन का पुनः अवसर नहीं दिया जाएगा।
Documents Verification Link:
यहां चेक कीजिये अपने डाक्यूमेंट्स: Click Here