Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: रामनगर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में सोमवार को परिसर में स्थित पूजन सामग्री की दुकानों में अचानक आग लग गई। इससे पहले किसी को कुछ समझ आता, आग ने विकराल रूप ले लिया। कई दुकानें जलकर स्वाहा हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को उत्तराखंड के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के पास स्थित कई प्रसाद विक्रेताओं की दुकानों में अचानक आग लग गई। इससे भयानक हालत पैदा हो गए और दो दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं, ये सभी दुकानें प्रसाद विक्रेताओं की थी जो एक झोपड़ी के रूप में बनाई गई थी। पहले एक दुकान में आग लगी और फिर धीरे-धीरे उसने सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के दौरान मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
मान्यता है कि मां गर्जिया मंदिर में पांडवों ने कठिन तप किया था। यह मंदिर हरे-भरे जंगलों में बहती कोसी नदी के बीच में स्थित है। इसे चमत्कारी सिद्धपीठ भी कहा जाता है। मंदिर में पहुंचने के लिए 90 सीढ़ियां हैं। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां मां गर्जिया की पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर में चुनरी बांधकर भक्त मांगते हैं, और जब मन्नत पूरी होती है, तो वे चुनरी को खोलकर घर ले जाते हैं।