प्रदेश में आज एक तरफ मतदान का महापर्व संपन्न हुआ और कई नवविवाहित जोड़े विदाई से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे। वहीं एक तरफ रामनगर में एक हादसे में एक परिवार में शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Fire Broke Out in The Wedding House in Ramnagar
रामनगर: मालधनचौड़ के क्षेत्र में दूल्हे के घर में भीषण आग लग गई। सारा घर, सात कच्ची गोशाला, शादी का टेंट, और अन्य सामग्री आग में जल गई। बारात बिना दुल्हन के लौट आई।
Fire Broke Out in The Wedding House in Ramnagar
रामनगर में एक शादी के परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। शादी के दिन ही तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हो गया। मालधनचौड़ के कुंभगडार क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां पल भर में गम में बदला गई। बरात लेकर गए दूल्हे के घर में अचानक आग लग गई। जिससे पूरा घर व सात कच्ची गोशाला तथा शादी का टेंट आदि सामान जलकर राख हो गया। परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
मालधनचौड़ गांव में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत कुंभगडार खत्ता में वन गूजर मो. बसीर व उनके पुत्र सुलेमान एवं भांजे तसलीम के कच्चे घर एक दूसरे से चिपककर बने हैं। गुरुवार को बसीर के दूसरे पुत्र अब्दुल सत्तार का विवाह था। इस दौरान बसीर व उसके परिवार के सभी लोग बारात लेकर रामनगर के नई बस्ती 16 नंबर में गुलाब रसूल के घर गए थे और घर में कुछ ही लोग रुके थे।
झोपडी में लगी आग
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे अचानक बसीर की झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग तीन झोपड़ियों तक पहुँच गई। लोगों ने आनन-फानन में जो सामन हाथ लगा उसे बाहर निकाला।
फायर बिग्रेड के पहुंचने तक सब जल गया
सूचना मिलने पर आमपोखरा के रेंजर पूरन सिंह खनायत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी व पानी का टैंकर को मौके पर बुलाया। लेकिन तब तक आग बहुत तेज़ी से फेल रही थी और आग ने अपने साथ एक नई बाइक और टेंट के सामान को जला दिया। जब तक फायर बिग्रेड के वाहन आग बुझाने पहुंचे तब तक सब कुछ जल चुका था।
बिना दुल्हन के लौट आई बारात
मिली जानकारी के अनुसार जंगल में लगी आग की चिंगारी से यह हादसा हुआ है और दुल्हन लेने गई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट आई। उन्होंने बताया कि अब घर बनने के बाद ही दुल्हन को लाएंगे।