Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे, जिस कारण यह हादसा हुआ।
देहरादून से एक बड़े अग्निकांड की घटना सामने आ रही है, दून के खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। यहाँ पर एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे और उसी वक्त यह बड़ा हादसा हो गया।
हादसा यहां रखे पांच सिलिंडर एक साथ फटने से हुआ और देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर भाग गए। हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भीषण अग्निकांड से आसपास लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।