Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: हेमंत ने खोजकर्ताओं की कहानी, समय के साथ मानवता की कहानी पर किताब लिखी है जो कि पूरे विश्व पर आधारित है और इस किताब में कुल 133 पेज हैं।
देवभूमि के नौनिहाल और युवाओं में प्रतिभावों की कोई कमी नहीं है, वर्तमान समय में सभी होनहार देश ही नहीं विदेश में भी उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में रामनगर के कक्षा 8वीं के छात्र हेमंत पांडे ने 13 साल की उम्र में वर्ल्ड हिस्ट्री पर एक किताब लिखी है। उनके इस कारनामे ने सबको अचंभित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब इस किताब को लिखना शुरू किया था तो वे केवल अपनी जानकारी के लिए इन्फॉरमेशन के तौर पर वो लिख रहे थे, लेकिन लिखते-लिखते 100 कब हुए पता ही नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने इसे पूरी किताब के रूप में लिखने की ठान ली। बीते दिन रामनगर के ढिकुली क्षेत्र के निजी रिसोर्ट में उनकी किताब The Tale of The Explorers, Story of Humanity with Time (खोजकर्ताओं की कहानी, समय के साथ मानवता की कहानी) का भव्य तरीके से विमोचन किया गया।
हेमंत ने इस किताब में बताया है कि मनुष्य इस पृथ्वी पर कब से रह रहे हैं? कैसे मानव का विकास हुआ? इंसानों का विकास कई कालक्रमों में हुआ है। इसलिए हमें उन्हें समझने के लिए इतिहास को युगों या कालक्रमों में विभाजित किया गया है। हम किसी काल या युग को उसकी निरंतरता से परिभाषित करते हैं और जब निरंतरता में परिवर्तन होता है, तो एक नए युग का आरंभ होता है, इन्हीं बिंदुओं पर यह किताब लिखी गई है। हेमंत के पिता प्रभाकर पांडे एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर वे गर्व महसूस कर रहे हैं।