उत्तराखंड: स्कूल भेजने के बाद फांसी के फंदे पर लटक गई, बच्चे अब किसे कहेंगे मां

गृहक्लेश के चलते दो बच्चों की माँ ने उठाया खौफनाक कदम, छोटे बच्चों के बारे में सोचे बिना ही मौत का दामन कर लिया स्वीकार।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mother Committed Suicide: Mother of Two Children Committed Suicide
Image: Mother of Two Children Committed Suicide

हरिद्वार: पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने दो बच्चों के सर से माँ का साया छीन लिया। विवाद के कारण मायके गई विवाहित महिला दो दिन पहले ही लौटी थी। आज महिला ने सारा काम निपटाकर अपने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया।

Mother of Two Children Committed Suicide By Hanging Herself

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला प्राची की शादी करीब 9 वर्ष पहले रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में रहने वाले राहुल से हुई थी। कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था जिस कारण प्राची अपने मायके चली गई और आज से दो दिन पहले ही वह ससुराल लौटी थी, लेकिन फिर भी दोनों के बीच सुलह नहीं हो पाई। आज सुबह प्राची ने बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजा और फिर पति भी अपने काम पर निकल गए।

पंखे पर लटककर की खुदखुशी

सास-ससुर घर पर ही मौजूद थे, घर का सारा काम खत्म करने के बाद प्राची अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो इसपर सास ने जाकर कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। प्राची कमरे के फंखे से लटकी हुई थी, फिर सास ने अपने बेटे राहुल को इसकी जानकारी दी फिर वो घर पहुंचा। उसने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के बाद पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।