Uttarakhand: भारतीय सेना का हिस्सा बने गढ़वाल के अभिषेक, IMA से पासआउट होकर बने लेफ्टिनेंट

आईएमए में आज शनिवार को पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के एक बेटे ने भी भारतीय सेना में अफसर बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Lieutenant in Indian Army: Abhishek Becomes Lieutenant in Indian Army
Image: Abhishek Becomes Lieutenant in Indian Army

टिहरी गढ़वाल: भारतीय सैन्य अकादमी में आज 355 नौजवान युवा कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनमें एक उत्तराखंड के जेंटलमैन कैडेट्स अभिषेक गुसाईं भी शामिल थे, जो आज पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बेटे को पासिंग आउट परेड में देख सभी परिजन गौरवान्वित हुए।

Abhishek Becomes Lieutenant in Indian Army

आज शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में प्रथम कदम के साथ ही 394 युवा कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बने, जिसमें 39 विदेशी कैडेट भी शामिल हैं। इस अवसर पर गौरवमय पल के साक्षी बने तमाम सैन्य अफसरों के साथ जेंटलमेन कैडेट्स के परिजन भी शामिल थे। इन्हीं कैडेट्स में से एक उत्तराखंड के जनपद टिहरी जाखणीधार ब्लाक के गडोलिया निवासी अभिषेक गुसाईं ने भी सेना में अफसर बनकर नाम रोशन किया है।

  • शिक्षक हैं अभिषेक के पिता

    Lieutenant in Indian Army
    Pic: 1/ 1
    Image: Lieutenant in Indian Army

    अभिषेक गुसाईं का परिवार वर्तमान में देहरादून के अजबपुर में रहता है। उनके पिता जयपाल गुसाईं जूनियर हाईस्कूल मैराब में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं तथा माता एक ग्रहणी हैं। अभिषेक की दो बहनें इंजीनियर हैं। अभिषेक ने अपनी 10वीं तक पढ़ाई चम्बा से की और फिर उसके बाद 11वीं और 12वीं सेंट जोसफ स्कूल देहरादून से पूरी की। उन्होनें अपने दुसरे प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास की। कठिन प्रशक्षिण के बाद आज शनिवार को वो पासआउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनके पिता ने बताया कि बचपन से ही अभिषेक सेना में जाना चाहता था और इसके लिए उसने बहुत मेहनत की है। अभिषेक के नाना और मामा भी भारतीय सेना से सेवानिवृत हैं।