Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: भारत नेट परियोजना के तहत प्रदेश के 6422 गांवों का डिजिटलाइजेशन जल्द ही शुरू हो जाएगा और इन्हें ऑप्टिकल फाइबर आधारित कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बीएनयू और बीएसएनएल साथ मिलकर ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट उपलब्ध कराएगा।
भारतनेट परियोजना जो भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है इसका उद्देश्य देश की पंचायतों को उच्च गति ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत देशभर के ग्रामीण इलाकों में स्थानीय उद्यमियों की मदद से ऑप्टिकल फाइबर को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को बीएसएनएल के नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक पीडी चिरानिया ने अधिकारियों के साथ दर्शनलाल चौक स्थित बीएसएनएल कार्यालय में बैठक की और बताया कि इस योजना के लिए सिंगल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।
राज्य सरकार और बीएसएनएल साथ मिलकर प्रदेश के उन 626 स्थानों में 4जी टावर लगाएगा जहाँ पर किसी भी कंपनी के नेटवर्क नहीं आते। मुख्य महाप्रबंधक पीडी चिरानिया ने बताया कि इस योजना के धरातल पर लागू होने से हमारे सीमावर्ती जवानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन इलाकों में किसी भी कंपनी का नेटवर्क काम नहीं करता, जिससे स्थानीय लोगों और देश की रक्षा कर रहे जवानों से संपर्क करने में बहुत परेशानी होती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए ऐसे क्षेत्रों में 4जी टॉवर लगाए जायेंगे।