Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुद्रपुर: यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और पेशे से अधिवक्ता युवक पर गुरुवार को नकाबपोश बाइक सवारों ने फायर कर दी जिससे एक गोली पैर में और दूसरी कमर में लगने से वो घायल हो गए, जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
उत्तराखंड में लगातार तेजी से अपराध बढ़ता जा रहा है, बदमाशों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। बीते गुरुवार को रुद्रपुर बाजार में दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और यूथ कांग्रेस के गदरपुर विधानसभा अध्यक्ष और पेशे से अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वो घायल हो गए और घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद उनके भाई और दोस्त ने उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है, यह पूरी घटना सीसीटीवी पर कैद हो गई और पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र अनिल सिंह निवासी गदरपुर अपने दो दोस्तों और छोटे भाई के साथ बीते दिन गांधी पार्क के पास एक स्टांप विक्रेता के यहां आए हुए थे, जैसे ही वो काम निपटाकर अपनी कार की तरफ निकले वैसे ही करीब दोपहर 3 बजे के आस पास दो बदमाश नकाब पहने बाइक से आए और पीछे बैठे बदमाश ने उतरकर दो गोलियां फायर कर दी, जिसमें एक गोली युवक की कमर और एक पैर में लगी। गोलियों की आवाज सुनकर उनके दोस्त और भाई आए और उन्हें अस्पताल ले गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की जांच शुरू कर दी गई है।