देहरादून: पिता-पुत्री ने जमीन बेचने की डील कर हड़प लिए 1.65 करोड़ रुपये

जमीन के सौदे को लेकर कई तरह के फर्जीवाड़े आते रहते हैं लोग फिर भी बिना जागरूक हुए जाँच पड़ताल के ही लाखों-करोड़ों का सौदा कर फर्जीवाड़े में फंस जाते हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Property Fraud in Dehradun: Father And Daughter Grabbed Rs 1 Cr By Selling Land
Image: Father And Daughter Grabbed Rs 1 Cr By Selling Land

देहरादून: यहाँ एक पिता-पुत्री ने मिलकर किसी दूसरे की जमीन दिखाई और फिर एडवांस के तौर पर 1.65 करोड़ रुपए लेकर रजिस्ट्री कराने से मुकर गए, जब पीड़ित पक्ष से दबाव बढ़ता गया तो फिर इन्होने किसी तीसरे की जमीन दिखाते हुए उसपर रजिस्ट्री कर दी।

Father And Daughter Grabbed Rs 1.65 Crore By Selling Land

राजधानी देहरादून में फर्जीवाड़े का जाल फैलता जा रहा है हर क्षेत्र में जनता को गुमराह कर पैंसे लूटने वाले बैठे हैं। मामला सेवलाकलां जीएमएस रोड का है यहाँ पर पुलिस को तहरीर देकर राकेश चंद्र ने अपने साथ हुए जमीन की धोखाधड़ी करके करोड़ों रूपये हड़पने का केस दर्ज किया है। राकेश चंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया है कि अतीक अहमद और उसकी बेटी आयशा निवासी शिमला रोड वन विहार ने मिलकर शीशमबाड़ा क्षेत्र में अपनी 25 बीघा जमीन बताते हुए उन्हें इसका एक हिस्सा बेचा दिया। जमीन की डील 40 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से तय होने पर, पीड़ित ने साल 2022 में छह बीघा जमीन खरीदने के लिए एडवांस के तौर पर 1.65 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया।

दूसरे की जमीन दिखाकर हड़पे करोड़ों

लेकिन आरोपी ने काफी समय तक इसकी रजिस्ट्री नहीं करवाई और झूठा आश्वासन देता रहा। फिर जब रजिस्ट्री करने का दबाव बढ़ता गया तो इन दोनों आरोपियों ने फ़रवरी 2022 में उक्त जमीन के पास में ही किसी अन्य महिला सुमिता चौधरी की जमीन दिखाते हुए उसपर साढ़े तीन बीघा जमीन की रजिस्ट्री कर दी और अब तक पीड़ित पक्ष को न तो कोई कब्ज़ा मिला है न ही जमीन का दाखिला ख़ारिज दर्ज हो पा रहा है। जाँच पड़ताल करने पर पता लगा कि जिस जमीन पर रजिस्ट्री हुई है उसका मालिकाना हक़ सुमिता चौधरी के पास नहीं है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया है कि पिता-पुत्री के खिलाड़ फर्जीवाड़े से रकम हड़पने को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।