गढ़वाल: दारोगा ने पहले युवती को शादी का झांसा दिया, फिर किया दुष्कर्म

एक बार फिर से उत्तराखंड पुलिस का चेहरा दागदार हो गया है, युवती ने यहाँ एक दरोगा पर संगीन अपराध लगाते हुए न्याय की मांग की है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Police: Inspector raped a woman on the pretext of marriage
Image: Inspector raped a woman on the pretext of marriage

श्रीनगर गढ़वाल: जनपद रुद्रप्रयाग की एक युवती ने कोतवाली श्रीनगर में कार्यरत एक दारोगा पर योन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी को इसकी शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पौड़ी एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

Inspector raped a woman on the pretext of marriage

देवभूमि में लगातार पुलिस की छवि धूमिल होती जा रही है, पिछले कुछ समय से पुलिस की वर्दी पर दाग लग रहे हैं। ऐसे में इस तरह के आरोप आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। मामला श्रीनगर का है जहाँ पर पीड़ित युवती ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र भेजकर बताया है कि पूर्व में एक दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया, जिसका युवती ने अगस्त 2023 में महिला थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की जांच महिला एसआई कर रही थी लेकिन कोतवाली से एक फोन आता है और युवती को बताया जाता है कि अब मामले की जांच एक पुरुष एसआई कर रहा है।

शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म

युवती ने दरोगा पर आरोप लगाया है कि उसके बयान दर्ज करने के लिए युवती को कमरे में बुलाया गया और फिर तीन-चार दिन इस मामले में समझौता करने के लिए दबाव भी बनाया गया। फिर दारोगा ने एक दिन युवती को बताया कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। इसी बीच एक दिन वह उसे होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच को सीओ सदर को सौंप दी गई और एक हफ्ते के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।