Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: देवप्रयाग और कीर्तिनगर में 8 सड़कों का नामकरण बलिदानियों के नाम पर किया जाएगा। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के नाम पर सड़कों का नाम रखने के लिए शासन की मंजूरी प्राप्त हो गई है।
देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि माल्डा-पंडुला-श्रीकोट से पौड़ीखाल मोटर मार्ग (7 किमी. लंबा) का नाम शहीद रतन सिंह डोडियाल के नाम पर रखा जाएगा। रौड़धार से पौड़ीखाल जाखणीधार तक 7 किमी लंबा मोटर मार्ग शहीद दीवान सिंह बागड़ी के नाम पर रखा जाएगा। बागवान से जामणीखाल मोटर मार्ग के किमी 2 से 6 किमी. लंबाई वाले दंदेली भण्डोली मोटर मार्ग का नाम शहीद जीत सिंह लिंगवाल के नाम पर रखा जाएगा। विधायक ने बताया कि 11.55 किमी लंबा डांडा भैंसकोट मोटर मार्ग सेंटुली डोभ से ललूड़ीखाल तक शहीद दयाल सिंह के नाम पर होगा। गजा मोटर मार्ग के किमी दो से कर्णादेवी मंदिर होते हुए धौडोकीधार-रूणेसारी बदरगांव पुरूथधार मोटर मार्ग का नाम शहीद शैलान सिंह के नाम पर रखा जाएगा।18.63 किमी लंबा मूल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग और हिंडोलाखाल कोटी पलेठी मोटर मार्ग शहीद दीप चंद के नाम पर रखा जाएगा।
इसके अतिरिक्त 4 किमी लंबा थाती डागर से रैतासी मोटर मार्ग का नाम शहीद जगत सिंह के नाम पर होगा। कीर्तिनगर ब्लॉक में स्थित 5 किमी लंबे थाती डागर दोफिन नामे तोक से नौकुचढ़ीग-सुरियो-पौण-जितुधार-नौलीपानी मोटर मार्ग का नाम शहीद कृपाल सिंह के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन आठों मोटर मार्गों का नामकरण बलिदानियों के नाम पर करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही इन्हें आधिकारिक तरीके से बदल दिया जाएगा।