उत्तराखंड: 91 करोड़ की लागत से देश का पहला सैन्य धाम तैयार, देखिए पहली तस्वीरें

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत देहरादून में बन रहा देश का पहला सैन्य धाम अब लगभग तैयार हो चुका है और इस धाम का उद्घाटन 15 अक्टूबर को होना है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
First Sainya Dham of India: First Sainya Dham is Being Built in Uttarakhand
Image: First Sainya Dham is Being Built in Uttarakhand

देहरादून: देश का पहला सैन्य धाम देहरादून के गुनियाल गांव में 4 हेक्टेयर क्षेत्र में 91 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा है और यह लगभग तैयार हो चुका है सिर्फ कुछ औपचारिकताएं शेष हैं।

India's first Sainya Dham is Being Built in Uttarakhand

उत्तराखंड का सैन्य धाम 15 अक्टूबर को उद्घाटन के लिए तैयार होने का दावा विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने किया है। यह सैन्य धाम प्रदेश के पांचवे धाम के रूप में शहीदों को समर्पित किया जाएगा और 91 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से देहरादून के गुनियाल गांव में 4 हेक्टेयर भूमि पर तैयार हो रहा है। भव्य सैन्य धाम अब लगभग पूरा हो चुका है अब केवल कुछ अंतिम औपचारिकताएं शेष हैं। मुख्य गेट पूरी तरह तैयार है और इसके चारों ओर सेना के टैंक और एक लड़ाकू विमान स्थापित किया गया है।

  • 15 अक्टूबर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा

    First Sainya Dham is Being Built in Uttarakhand
    Pic: 1/ 3
    Image: First Sainya Dham is Being Built in Uttarakhand

    भारतीय सेना में भगवान की तरह पूजे जाने वाले बाबा जसवंत सिंह और हरभजन सिंह के मंदिर भी बनकर तैयार हैं। इसके अलावा पार्किंग, आउटडोर थिएटर और म्यूजियम की इमारतें भी पूरी हो चुकी हैं। मुख्य अमर ज्योति पर सभी कार्य संपन्न हो चुके हैं और जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है। सैन्य धाम में सभी शहीदों के नाम भी अंकित किए जा रहे हैं। यहां काम करने वालों का कहना है कि 15 अक्टूबर तक सैन्य धाम भव्य समारोह के साथ जनता के लिए खुल जाएगा।

  • सैन्य धाम के निर्माण से उत्साहित हैं ग्रामीण

    first Sainya Dham is Being Built in Uttarakhand
    Pic: 2/ 3
    Image: first Sainya Dham is Being Built in Uttarakhand

    गुनियाल गांव और आसपास के लोग सैन्य धाम के निर्माण से बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह एक बड़ी सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड के पांचवे धाम के रूप में सैन्य धाम उनके क्षेत्र में बन रहा है। गांव में अधिकांश लोग भारतीय सेना के पूर्वकर्मी हैं जिससे यह खुशी और भी बढ़ गई है।

  • ग्रामीण कर रहे रोजगार की मांग

    first Sainya Dham is Being Built in Uttarakhand
    Pic: 3/ 3
    Image: first Sainya Dham is Being Built in Uttarakhand

    स्थानीय लोग सैन्य धाम के निर्माण से लाभ की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें रोजगार के लिए कोई आश्वासन नहीं मिला है। हालांकि ग्राम प्रधान सीता देवी ने सैनिक कल्याण मंत्री से मांग की है कि सैन्य धाम में स्थानीय लोगों को रोजगार और लाभ प्रदान किया जाए।