Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: एक प्रॉपर्टी डीलर ने जनपद रुद्रप्रयाग के एक फौजी से देहरादून में जमीन की बिक्री के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फौजी विजय सिंह ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत के अनुसार मार्च 2023 में प्रदीप सकलानी ने उन्हें एक जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया। विक्रेता ने बताया कि नेहरूग्राम में स्थित जमीन चालीस लाख रुपये में उपलब्ध है, जिसके लिए विजय सिंह ने तीस लाख रुपये का भुगतान कर दिया और बाकी दस लाख रुपये लोन पर लेने की बात की।
आरोप है कि प्रदीप सकलानी ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया में बार-बार देरी की और लास्ट में जमीन के दस्तावेज़ गलत पाए गए। इसके बाद,आरोपी ने दूसरी जमीनों की रजिस्ट्री का झांसा दिया। विजय सिंह ने रकम वापस मांगी लेकिन आरोपी ने केवल छह लाख रुपये लौटाए और बाकी 24 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।