गढ़वाल का एक और लाल मां भारती पर कुर्बान, JCO सत्ये सिंह कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद

देवभूमि का एक और वीर जवान माँ भारती की सेवा में शहीद हो गया, उनकी शहादत को हमेशा याद किया जाएगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Satye Singh Bisht Martyred: Havildar Satye Singh Bisht Martyred During Patrolling in Jammu Kashmir
Image: Havildar Satye Singh Bisht Martyred During Patrolling in Jammu Kashmir

टिहरी गढ़वाल: कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला के जेसीओ सत्ये सिंह बिष्ट (42) शहीद हो गए। दुःखद घटना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

Havildar Satye Singh Bisht Martyred During Patrolling in Jammu Kashmir

मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए अठुरवाला निवासी सत्ये सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ये मूलतः ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी, टिहरी गढ़वाल के निवासी थे और पिछले सात वर्षों से अठुरवाला में रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर को बलिदान की सूचना उनके परिवार को सेवा के अधिकारियों द्वारा दी गई और उनकी पार्थिव देह को आज शाम हेलिकॉप्टर के जरिए देहरादून एयरपोर्ट लाए जाने की संभावना है।

17 गढ़वाल राइफल्स में थे शहीद सत्ये सिंह

शहीद सत्ये सिंह बिष्ट भारतीय सेना की 17 गढ़वाल राइफल्स में सेवारत थे और वे जेसीओ पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता, पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे।