रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिणाम 13 अगस्त को सुबह 11 बजे उत्तराखंड बोर्ड के सभापति द्वारा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून में घोषित किया जाएगा।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के बोर्ड की सुधार परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा 18 से 24 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल में 10,724 और इंटरमीडिएट में 11,168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, कुल मिलाकर 21,887 परीक्षार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुधार में भाग लिया। परीक्षार्थी अपना परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.inपर देख सकते हैं।